फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Upset over disconnection weavers showcase entrepreneurs

बुनकरों के कनेक्शन काटने से क्षुब्ध उद्यमियों का प्रदर्शन

Sun, 04 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sun, 04 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Upset over disconnection weavers showcase entrepreneurs
क्षुब्ध उद्यमियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

पावर कारपोरेशन द्वारा बुनकर व वस्त्र उद्योगों के कनेक्शन काटे जाने से उद्यमियों में रोष है। रविवार को उद्यमियों ने दिल्ली रोड पर प्रदर्शन किया। सोमवार को उद्यमी जिलाधिकारी से मिलकर इस मामले की शिकायत करेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नगर में 49 बुनकर कारखानों को सरकार की ओर से बिजली खर्च के बिल पर अनुदान दिया जाता है। यह अनुदान सीधे पावर कारपोरेशन के खाते में पहुंचता है, शेष धनराशि लाभार्थी को जमा करानी होती है।
विज्ञापन


आरोप है कि अनुदान जमा न होने पर पावर कारपोरेशन ने शनिवार को पांच बुनकरों के कनेक्शन काट दिये थे। इसका उद्यमियों ने विरोध किया है। स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंहल ने कहा कि बिना नोटिस दिये उद्यमियों के कनेक्शन काटना लोकतंत्र का हनन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारपोरेशन भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की गयी है। सोमवार को जिलाधिकारी से भी मुलाकात की जाएगी। सचिव अमन गुप्ता ने कहा कि अधिकारी सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।

जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्या का कहना है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। आदेशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


प्रदर्शन करने वालों में पुरुषोत्तम अग्रवाल, शाहिद अंसारी, गुफरान अंसारी, नफीस अंसारी, यूसुफ, रियाजुद्दीन, शमशाद, याकूब, यामीन, ओमवीर, विजयपाल, विजय अग्रवाल, विजयपाल, हरपाल, किशनपाल, रामकिशोर, नाजिम व चंद्रभान शामिल थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed