{"_id":"69e9e764e4d07a8eae0eb40d","slug":"up-news-student-kidnapped-12-lakh-ransom-demanded-garh-police-safely-rescues-victim-from-aligarh-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: छात्र का अपहरण कर मांगी 12 लाख की फिरौती, गढ़ पुलिस ने अलीगढ़ से सकुशल बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छात्र का अपहरण कर मांगी 12 लाख की फिरौती, गढ़ पुलिस ने अलीगढ़ से सकुशल बरामद किया
Thu, 23 Apr 2026 03:03 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 23 Apr 2026 03:03 PM IST
सार
हापुड़ की गढ़ पुलिस ने अलीगढ़ से अपहृत छात्र को सकुशल बरामद कर लिया है। बदमाशों ने छात्र का अपहरण कर 12 लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने महिला समेत छह आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस की सतर्कता से बड़ा घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस ने अपहरण के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने 12 लाख रुपये की फिरौती के लिए अगवा किए गए छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में एक महिला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
जनपद अमरोहा के गजरौला थाना इलाके के अलीपुरा चौपला निवासी 17 वर्षीय छात्र फजिल पुत्र शरीफ का 17 अप्रैल को बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद बदमाशों ने 12 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाश लगातार परिजनों पर दबाव बनाते रहे। परिवार के लोग दहशत में आ गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित की और तकनीकी सर्विलांस व मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की।