फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   UP News School Bus and Mini-Truck Collide in Bahadurgarh of Hapur Five Children Injured

UP: हापुड़ के बहादुरगढ़ में स्कूल बस और मिनी ट्रक की टक्कर, पांच बच्चे घायल

Tue, 07 Apr 2026 11:28 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 07 Apr 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
UP News School Bus and Mini-Truck Collide in Bahadurgarh of Hapur Five Children Injured
हापुड़ में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ थाना इलाके के गांव सेहल स्थित चौराहे पर मंगलवार सुबह एक स्कूल बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार पांच बच्चे घायल हो गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीबीआरडी कॉन्वेंट स्कूल की बस सुबह विभिन्न गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही बस सेहल चौराहे के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार में आ रहे मिनी ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में बैठे बच्चों में चीख पुकार मच गई और कुछ बच्चे चोटिल हो गए। 
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। लोगों ने मिनी ट्रक चालक को पकड़ लिया और गुस्से में उसके साथ मारपीट करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ समझदार लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया और चालक को वहां से सुरक्षित हटा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पटना में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed