Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   unregistered doctors protest

Hapur News: झोलाछापों ने तहसील चौपला किया जाम, पुलिस ने खदैड़ा

Thu, 03 Oct 2024 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 03 Oct 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
unregistered doctors protest
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के विरोध में बृहस्पतिवार को पीसीएमए (प्राइवेट चिकित्सक मेडिकल एसोसिएशन) के आह्वान पर झोलाछापों ने तहसील चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने खदैड़ दिया। इस दौरान कथित राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत दो को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर रोड स्थित एक होटल में पीसीएमए के कथित राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके शर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके शर्मा के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई। इसके बाद तहसील चौपले पर पहुंचे झोलाछापों ने बिना ज्ञापन व सूचना दिए अर्द्धनग्न होकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि पिछले कई दशकों से वह लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। गांवों और शहरों में खुले ऐसे संस्थानों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब शासन से भी कार्रवाई करने संबंधी कुछ बयान जारी किए गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग या तो उन्हें रोजगार दे या फिर उनके द्वारा चलाए जा रहे ऐसी संस्थाओं को चलाने की अनुमति प्रदान करें। उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार मांग नहीं मानती है तो जोरदार आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम लगने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और जोरदार नारेबाजी कर दी। इसको लेकर पुलिस और झोलाछापों के बीच नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर सड़क से हटा दिया और दो लोगों को कोतवाली ले गए।


अन्य लोग भी कोतवाली पहुंचे लेकिन दो लोगों को ही पुलिस ने हिरासत में लिया। स्वास्थ्य विभाग से भी अधिकारी समस्या सुनने पहुंचे। लेकिन संगठन द्वारा कोई भी ज्ञापन या मांग पत्र तैयार ही नहीं किया गया था जिसके बाद टीम वापस लौट गई। इस अवसर पर आरके शर्मा, वाहिद, जावेद, सलीम, शौकत, नरेश सागर आदि मौजूद रहे। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed