फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Unlinked by thousands of ration card.

आधार से लिंक नहीं हुए हजारों राशन कार्ड

Tue, 20 Sep 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 20 Sep 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
Unlinked by thousands of ration card.
राशन कार्ड - फोटो : file photo

हजारों राशन कार्डों को अब तक आधार कार्ड से लिंक नहीं किया गया है। इससे नाराज जिलाधिकारी ने फीडिंग कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। फीडिंग समय से न होने पर सैकड़ों उपभोक्ता राशन से वंचित हो सकते हैं।

विज्ञापन


जिले में लगभग एक लाख 93 हजार राशन कार्ड हैं। कालाबाजारी रोकने के लिए शासन ने इन्हें आधार कार्ड से लिंक करने के आदेश दिए थे। शासन द्वारा इस कार्य के लिए दी गई अंतिम समय सीमा भी समाप्त हो चुकी है,
विज्ञापन


लेकिन अब तक जिले में करीब 61 प्रतिशत राशन कार्डों का ही फीडिंग कार्य हो पाया है। सोमवार को जिलाधिकारी ने भी समीक्षा बैठक में इस कार्य पर नाराजगी जाहिर करते हुए फीडिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। यह कार्य जल्द ही पूरा न हुआ तो इसका प्रभाव राशन वितरण पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगला कोटा नए राशन कार्डों के हिसाब से ही वितरित किया जाना है। ऐसे में फीडिंग कार्य समय पर न होने से कोटे का वितरण रोक दिया जाएगा।

इस संबंध में एडीएम रजनीश राय का कहना है कि आधार कार्ड से राशन कार्ड लिंक करने का कार्य धीरे जरूर चल रहा है लेकिन इसे समय से पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed