{"_id":"577d59b04f1c1b646d7f9c39","slug":"unleashes-ire-at-idgah-route-waterlogging","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाह मार्ग पर जलभराव पर गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईदगाह मार्ग पर जलभराव पर गुस्सा फूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के गांव कमालपुर में ईदगाह मार्ग पर जलभराव से बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित गांव वालों ने प्रदर्शन कर खूब नारेबाजी की। लोग इस बात पर ज्यादा नाराज दिखे कि संबंधित महकमे के बड़े अफसरों से कई मर्तबा शिकायत करने के बाद अभी तक नतीजा सिफर ही रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि नाला निर्माण न होने से यहां जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। ईदगाह जाने वाले रास्ते पर जलभराव से आवाजाही में खासी परेशानी होती है। बीते दिनों हुई बारिश से अभी भी रास्ते में जलभराव है।
विज्ञापन
इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव के कारण स्कूली बच्चे अक्सर गिरकर चुटहिल होते रहते हैं। ईदगाह पर नमाज अदा करने वालों को भी रास्ते में जलभराव के कारण परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
गांव के मुजीबुर्रहमान ने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हैं। इस संबंध में उन्होंने जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई है। प्रदर्शन करने वालों में फिरोज, जुबैर, आमिर, परवेज, बासिद, फैजान, सावेज, अब्दुल्ला, नदीम आदि मौजूद रहे।