{"_id":"57680aa74f1c1b9960b4806a","slug":"unfinished-sewer-would-headache","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरा नाला निर्माण बारिश में बनेगा सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरा नाला निर्माण बारिश में बनेगा सिरदर्द
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 20 Jun 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
नाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका ने करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से नाले का निर्माण तो करा दिया, लेकिन जल निगम के अफसरों ने नाले को कई स्थानों पर मुख्य नाले से नहीं जुड़वाया है। इसका खामियाजा अबकी बरसात में शहर के बाशिंदों को जगह-जगह जलभराव के रूप में झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
पालिका के अधिशासी अधिकारी ने जलनिगम के अफसरों को पत्र भेजकर विभिन्न स्थानों पर नाला जुड़वाने व पुलिया खुलवाने के लिए कहा है।
शहर में जलभराव की समस्या का हल निकालने के लिए नगर पालिका ने गढ़ दिल्ली रोड पर सड़क के एक ओर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया था। नाला निर्माण की जिम्मेदारी जल निगम को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
जल निगम ने नाले का निर्माण तो साल भर पहले ही पूरा करा दिया, लेकिन कई जगह इसे मुख्य नाले से नहीं जोड़ा। जानकार बताते हैं कि इससे यह बेमकसद सा होकर रह गया है। मानसून नजदीक है कि बरसात में इससे हर ओर जलभराव की समस्या रहेगी।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने जल निगम के परियोजना निदेशक को पत्र भेजकर बताया कि बरसात का मौसम शुरू हो रहा है। दिल्ली गढ़ रोड पर नाला निर्माण अधूरा होने के कारण पानी की निकासी अवरुद्ध हो रही है।
कई बार जल निगम के अफसरों के अधूरा निर्माण पूर्ण कराने के लिए कहा गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने बताया कि ऐसी हालत में शहर में जलभराव होने की संभावना है। इसलिए जल्द से जल्द नालों और पुलियाओं को जुड़वाया जाए।