{"_id":"69eb2556fac213a6980a3567","slug":"uncontrolled-e-rickshaw-overturned-on-road-one-died-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क पर पलटा, नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क पर पलटा, नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत
Fri, 24 Apr 2026 01:40 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:40 PM IST
सार
शुक्रवार सुबह गढ़ सड़क पर ई-रिक्शा पलटने से सिंभावली के संदीप गर्ग (45) की मौके पर मौत हो गई। चालक ने संतुलन खो दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गढ़ रोड पर मोहल्ला अनुज विहार के सामने स्थित एक मारुति शोरूम के पास हुआ, जहां अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, ई-रिक्शा नवीन मंडी की ओर से हापुड़ की ओर आ रहा था। वह जैसे ही अनुज विहार के पास पहुंचा, चालक संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति ई-रिक्शा के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम सिकैड़ा निवासी संदीप गर्ग (45 वर्ष) के रूप में हुई है।
विज्ञापन