{"_id":"666cabc15cdecddf2c0e477a","slug":"two-youths-arrested-in-police-encounter-two-escaped-after-dodging-the-police-hapur-news-c-138-1-pkw1001-103188-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में दो युवक गिरफ्तार,दो पुलिस को चकमा देकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में दो युवक गिरफ्तार,दो पुलिस को चकमा देकर फरार
विज्ञापन
मुठभेड़ के उपरांत पुलिस गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस।
पिलखुवा। गोवंश (बछड़ा) को काटने के लिए ले जा रहे चार में से दो तस्कारों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग जाने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गोवंश, तमंचा, चाकू एवं पशु काटने के उपकरण बरामद किए हैं।
सीओ पिलखुवा जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धौलाना मार्ग सिखेड़ा के पास से मुठभेड़ के उपरांत मसूरी के गांव ढबारसी एवं वर्तमान में सद्दीकपुरा निवासी जुनैद और बागपत के गांव बड़ा खेकड़ा निवासी परवेज को गिरफ्तार किया। जबकि मसूरी के गांव नहाल निवासी वसीम और ढबारसी निवासी जाहिद मौके से फरार हो गए। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक गोवंश(गोवंश), तमंचा, करतूस, चाकू, पन्नी, इंजेक्शन मय सिरिंज, रस्सी समेत अन्य पशु वध के उपकरण बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में मीट की तस्करी करने को गोवंश वध करने के लिए जंगल में लाने का अपराध स्वीकार किया है। आरोपी निराश्रित गोवंश पकडकर उन्हें इंजेक्शन लगा बेहोश कर काट जरूरत मंदों को ऊंचे दामों पर मीट बेचने का काम करते हैं। सीओ ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम को रवाना किया गया है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- --