फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two women ncluding seven people found corona

Hapur News: दो महिलाओं समेत कोरोना के सात मरीज मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
two women ncluding seven people found corona
हापुड़। जिले में कोरोना के सात नए मरीज मिले हैं, इसमें दो महिला और पांच पुरुष हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। चार मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। उधर, जिले में अभी तक वैक्सीन नहीं आने से लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण अब जिले में रफ्तार पकड़ रहा है, लेकिन बाजार और अस्पतालों में अभी भी मास्क का प्रयोग नहीं हो रहा। इसका परिणाम यह है कि अब तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 556 लोगों की जांच की, इसमें सात मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें सबसे अधिक हापुड़ और सिंभावली के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

रेपिड रेस्पोंस टीम इन मरीजों की जांच कर रही है, सभी को दवाएं देकर होम आइसोलेट कराया गया है। गनीमत यह है कि सभी मरीजों में लक्षण सामान्य है, 27 मरीजों में किसी को ऑक्सीजन संबंधी समस्या नहीं बतायी गई है। मंगलवार को संक्रमित मिले मरीजों में दो महिला और पांच पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना की वैक्सीन से हजारों लोग वंचित हैं, तीसरा डोज लेने से भी करीब पांच लाख लोग वंचित चल रहे हैं। दो महीने से वैक्सीन नहीं आयी है, ऐसे में लोगों की अब बेचैनी बढ़ने लगी है। सीएमओ ने जांच बढ़ाने के आदेश दिए हैं।

जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच-----1117866
कुल मरीज----15095
स्वस्थ मरीज---14849
कुल मौत-----223
--
-मरीजों में मिल रहे इस तरह के लक्षण-
*बुख्रार के साथ सिर में भारीपन।
*नजला, खांसी की समस्या।
*पेट खराब की समस्या।
*गले में खराश, कफ बनना।
---
-कोरोना होने पर बरतें ये सावधानी-
*दवाएं नियमित रूप से लेते रहें।
*तरल पेय का अधिक से अधिक सेवन करें।
*पौष्टिक भोजन का सेवन करें।
*मास्क लगाकर रहें, घर के अन्य लोगों से दूर रहें।

कोट -
जिले में मंगलवार को कोरोना के सात नए मामले आए हैं। इन मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है, दवाएं भी मुहैया करा दी है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए सुरक्षा उपाय बरते जाने आवश्यक हैं।---डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed