{"_id":"57a204784f1c1b5a7b2ba693","slug":"two-villages-overnight-power-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर गुल रही दो गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर गुल रही दो गांवों की बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 03 Aug 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसरूपनगर बिजलीघर से जुड़े गांव दादरी व पांची में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के चलते रातभर बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे हजारों ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। बिजली न होने के कारण किसान खेतों में सिंचाई भी नहीं कर सके।
विज्ञापन
गांव दादरी व पांची को बिजली आपूर्ति जसरूपनगर बिजलीघर से दी जाती है। मंगलवार शाम को बिजलीघर के बाहर हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। इससे बिजलीघर का नॉर्थ फीडर ठप हो गया। नतीजतन, फीडर से जुड़े गांव दादरी व पांची में रातभर बिजली आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन
ग्रामीण निगम कर्मियों से बिजली कटौती के बारे में पूछताछ करते रहे लेकिन रात भर कर्मियों ने फाल्ट दुरुस्त नहीं किया। ऐसे में ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। सुबह करीब आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
एसडीओ अवधेश कुमार ने बताया कि लाइन में फाल्ट के कारण समस्या हुई थी। फाल्ट ठीक करवा कर आपूर्ति शुरू करवा दी गई है।