फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two vehicle thieves arrested, bike and pistol recovered

Hapur News: दो वाहन चोर गिरफ्तार, बाइक व तमंचा बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two vehicle thieves arrested, bike and pistol recovered
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


धौलाना। विभिन्न जनपदों से वाहन चोरी कर उनकी नंबर प्लेट बदलकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे में दो मोटरसाइकिल व तमंचा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, खीरी व बरेली के विभिन्न थानों संगीन धाराओं में करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश शर्मा ने बताया कि चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम चैकिंग में लगी थी। इसी दौरान सूचना मिली की अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य थाना क्षेत्र में लूटपाट की घटना को अंजाम देने ने उद्देश्य से मोटर साइकिल पर घूम रहे हैं। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को सपनावत रजवाहे की पटरी के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम सुमित पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम अतरौली, थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद व चेतन पुत्र महेश निवासी ग्राम कमेरा थाना पहासू जनपद बुलंदशहर बताया। पुलिस ने इस दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी एक बुलेट मोटरसाइकिल व तमंचा बरामद किया। आरोपियों की निशानदेही पर बिना नंबर की एक अन्य बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed