फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two smugglers arrested with ganja worth Rs 4 crore

Hapur News: चार करोड़ रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with ganja worth Rs 4 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) व हाफिजपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब चार करोड़ रुपये की कीमत का गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी उड़ीसा से गांजा तस्करी कर ला रहे थे। धौलाना में सीमा से गुजरने के दौरान आरोपियों को टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि एएनटीएफ टीम से सूचना मिली कि अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सदस्य मादक पदार्थ लेकर जा रहे थे। इस सूचना पर टीम का गठन कर हाफिजपुर थाने के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी बीच एक संदिग्ध कैंटर आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी को कब्जे में लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कैंटर की जांच करने पर उसने गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान धर्मवीर उर्फ बिंदर निवासी गांव खानपुर कलां व सफेद सिंह निवासी गांव भटगांव सोनीपत के रूप में हुई। फिलहाल धर्मवीर कोट मोहल्ला धानक बस्ती सोनीपत में रहता है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ क्विंटल गांजा, 1,300 रुपये, मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस व एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


3500 में खरीद सात हजार में बेचते हैं

उड़ीसा से गांजा तस्करी करने के मामले में बढ़े हैं, अधिकारियों की माने तो उड़ीसा और आंध्रप्रदेश से गांजे की तस्करी का कनेक्शन सामने आ रहे हैं। इसमें नक्सली कनेक्शन भी सामने आ रहा है। आरोपी गैस कैप्सूल ट्रक, लग्जरी सूटकेस जैसे तरीकों से गांजा तस्कर कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह इतना शातिर है कि सप्लाई करने वालों को मोटी रकम का लालच देकर गांजे की सप्लाई कराता है और एक या दो बार सप्लाई करने के बाद ड्राइवर को बदल देता है। वहां 3500 रुपये किलो में करीब होती हैं और यहां यह आठ हजार प्रतिकिलो तक बिक जाता है।

गांजा तस्करी की हाल ही में पकड़ी गई खेप

- 31 अगस्त 2024 : थाना धौलाना पुलिस ने गालंद नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो गांजा तस्करों को दबोचा। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी कैंटर से 20 लाख रुपये की कीमत का 2.2 क्विंटल गांजा बरामद किया।




-दस जुलाई 2024 : नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान आनंद विहार स्थित बिजलीघर के पास से 1.70 किलो गांजा पाउडर के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया।



-छह जुलाई 2024 : थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मेरठ रोड स्थित मध्य गंग नहर के पास से एक गांजा तस्कर को कार में 13 किलो गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार किया।



-19 दिसंबर 2024-गढ़ में कल्याण पुर नहर पुल के पास लग्जरी सूटकेस में 40 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर किए थे गिरफ्तार



-12 दिसंबर 2024-गढ़ पुुलिस ने गांजे के साथ तीन तस्कर किए गिरफ्तार



-29 मई 2022 : थाना धौलाना पुलिस ने गांव इकलेंडी नहर पुल के पास से चेकिंग के दौरान वाहन से लगभग 8.30 लाख रुपये कीमत का 103 किलो गांजा बरामद किया।



-30 अगस्त 2020 : थाना बहादुगढ़ पुलिस ने गांव पलवाड़ा तिराहा के पास छह गांजा तस्करों को 42 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed