फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two smugglers arrested with Charas worth 12 lakhs in Hapur

नशे पर वार: हापुड़ में 12 लाख की पहाड़ी चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की कार्रवाई

Fri, 16 Jun 2023 11:05 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 16 Jun 2023 11:05 PM IST
सार

शुक्रवार शाम करीब आठ बजे टीम धौलाना पहुंची और यहां से दो लोगों को 1.34 किलोग्राम पहाड़ी चरस के साथ दबोच लिया। दोनों आरोपी बाइक से चरस को कहीं सप्लाई करने के उददे्श्य से कहीं जा रहे थे। 

विज्ञापन
Two smugglers arrested with Charas worth 12 lakhs in Hapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की मेरठ टीम ने शुक्रवार देर शाम धौलाना थाना क्षेत्र से करीब 12 लाख की पहाड़ी चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। लखनऊ मुख्यालय से इन तस्करों की सर्विलांस के माध्यम से निगरानी की जा रही थी। आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया कि पिछले काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि धौलाना क्षेत्र में कुछ लोग मादक पदार्थों की तस्करी को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर लखनऊ मुख्यालय की सर्विलांस टीम लगातार आरोपियों पर नजर बनाए हुए थी। इसके लिए मेरठ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स को तस्करों को पकडऩे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब आठ बजे टीम धौलाना पहुंची और यहां से दो लोगों को 1.34 किलोग्राम पहाड़ी चरस के साथ दबोच लिया। दोनों आरोपी बाइक से चरस को कहीं सप्लाई करने के उददे्श्य से कहीं जा रहे थे। आरोपियों की पहचान राजकुमार पुत्र वीरबल व काले पुत्र घनश्याम निवासी नटवाली गली बड़ा मोहल्ला भीमनगर थाना गुलावठी बुलंदशहर के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी शातिर किस्म के तस्कर हैं, इनके खिलाफ और भी थानों में मुकदमें हैं। आरोपियों के खिलाफ धौलाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed