{"_id":"67c0919c69cb4a7a220c38ef","slug":"two-powerstation-shut-down-hapur-news-c-135-1-hpr1002-120920-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आज चार घंटे बंद रहेंगे दो बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आज चार घंटे बंद रहेंगे दो बिजलीघर
Thu, 27 Feb 2025 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 27 Feb 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। उपखंड क्षेत्र तृतीय के स्वर्ग आश्रम रोड और पटना मुरादपुर बिजलीघर पर मरम्मत कार्य बृहस्पतिवार को शुरू नहीं हो सका। अब दोनों बिजलीघर शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेंगे।
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित बिजलीघर के परिसर में लगी मशीनें और तारों को दुरस्त करने के लिए बृहस्पतिवार को कार्य किया जाना था। लेकिन किसी कारणवश वह शुरू नहीं हो सका। अब शुक्रवार को कार्य होगा, जिस कारण ग्रीन पार्क कॉलोनी, पन्नापुरी, शक्तिनगर, इंद्रलोक, केशवनगर, अर्जुन नगर, त्यागी नगर, देवलोक कॉलोनी, प्रभा विहार की सप्लाई बाधित रहेगी।
साथ ही पटना मुरादपुर बिजलीघर से जुड़े इलाके किला कोना, चैनापुरी, मिनाक्षी रोड, नवीकरीम, फूलगढ़ी, अनुज विहार, सोहनपुर, भीमनगर, सुभाष नगर, अशोक नगर, सोटावाली, आंबेडकर नगर, प्रहलाद नगर, गढ़ रोड, पटना, मुरादपुर, जरौठी, लोधीपुर, मंसूरपुर की आपूर्ति भी चार घंटे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता आरपी वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को कार्य शुरू नहीं हो सका था। अब शुक्रवार को यह कार्य कराया जाएगा, जिस कारण बिजलीघर बंद रहेंगे।