फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two power station supply cut

Hapur News: आज चार घंटे बंद रहेंगे दो बिजलीघर

Wed, 26 Feb 2025 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 26 Feb 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
two power station supply cut
हापुड़। उपखंड क्षेत्र तृतीय के स्वर्ग आश्रम रोड और पटना मुरादपुर बिजलीघर बुधवार की सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेंगे। इसके कारण 20 मोहल्लों के उपभोक्ताओं को सुबह उठकर जल्द कार्य निपटाना होगा। इसके साथ ही कुछ अन्य बिजलीघरों की सप्लाई भी बाधित रहेगी।
विज्ञापन

स्वर्ग आश्रम रोड स्थित बिजलीघर से जुड़े ग्रीन पार्क कॉलोनी, पन्नापुरी, शक्तिनगर, इंद्रलोक, केशवनगर, अर्जुननगर, त्यागीनगर, देवलोक कॉलोनी, प्रभा विहार को सप्लाई मिलती है। इस बिजलीघर की विद्युत लाइन और स्विचयार्ड में मरम्मत कार्य किया जाना है। जिसके कारण सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक इन क्षेत्रों की सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन


साथ ही पटना मुरादपुर बिजलीघर से जुड़े इलाके किला कोना, चैनापुरी, मिनाक्षी रोड, नवीकरीम, फूलगढ़ी, अनुज विहार, सोहनपुर, भीमनगर, सुभाष नगर, अशोक नगर, सोटावाली, अंबेडकर नगर, प्रहलाद नगर, गढ़ रोड, पटना, मुरादपुर, जरौठी, लोधीपुर, मंसूरपुर की आपूर्ति भी चार घंटे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता आरपी वर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य और तार बदली के कारण दोनों बिजलीघरों की सप्लाई बाधित रहेगी। लोग जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed