{"_id":"6425c069eeaeea1dfa007916","slug":"two-policemen-suspended-hapur-news-c-30-1-66688-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आरोपियों के पक्ष में जांच रिपोर्ट लगाने वाले दो दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आरोपियों के पक्ष में जांच रिपोर्ट लगाने वाले दो दरोगा निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। हत्या के एक मामले में आरोपियों के पक्ष में झूठी जांच रिपोर्ट लगाने पर एसपी ने पिलखुवा कोतवाली के कस्बा चौकी इंचार्ज समेत दो दरोगाओं को निलंबित कर दिया। एसपी की कार्रवाई से विभाग में अफरातफरी का माहौल है।
10 फरवरी 2022 को पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रमपुरा निवासी अरुण की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में अरुण की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ दिन पहले महिला ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि आरोपी पक्ष उसे धमका रहे हैं और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इस संबंध में आरोपियों का तमंचे के साथ एक वीडियो भी महिला द्वारा दिखाया गया था। जिसकी जांच सीओ ने कस्बा चौकी प्रभारी राकेश कुमार को सौंपी थी।
आरोप है कि इस मामले में उप निरीक्षक राकेश कुमार और प्रशिक्षु उपनिरीक्षक भानू ने झूठी जांच रिपोर्ट लगाते हुए आरोपियों के पक्ष में रिपोर्ट लगा दी। महिला ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि प्रकरण में दोनों अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई है, जिसके आधार पर दोनों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।