फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two nomination for president

Hapur News: अध्यक्ष पद पर दो नामांकन, सात पदों पर निर्विरोध चुने प्रत्याशी

Thu, 05 Oct 2023 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 05 Oct 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
two nomination for president
हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन अध्यक्ष, सचिव सहित 21 पदों के लिए 33 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें सहसचिव प्रकाशन के एक पद व वरिष्ठ सदस्य के छह पद पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिनकी औपचारिक घोषणा नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव अधिकारी द्वारा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोनों गुटों के प्रत्याशियों ने अपने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रत्याशियों और समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रत्याशी अधिवक्ताओं से उनके चैंबरों पर जाकर संपर्क करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी अताउल रहमान खान व सहायक चुनाव अधिकारी मोहम्मद जाहिद सैफी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर रामनिवास सिंह व सत्यपाल सिंह तथा सचिव पद के लिए नवीन सहलोत व विकास त्यागी ने दल-बल के साथ जाकर नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार शर्मा व रमेश चंद लोधी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए दुर्गा माहेश्वरी, पवन कुमार, शहजाद अली व श्रीराम, कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद आदिल व वैभव, सहसचिव प्रशासन पद पर अंकुर शर्मा व राहुल कुमार, सहसचिव प्रकाशन पद के लिए मुजीबुर्रहमान, सहसचिव पुस्तकालय पद पर जावेद खान व शशांक चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ सदस्य के छह पद के लिए अंकित गोयल, पंकज कुमार सोती, रमेश चंद, शिवमंगल लाल, सोनू व सुधीर कुमार राणा ने नामांकन किया। कनिष्ठ सदस्य के छह पद लिए अर्जुन शर्मा, हिमांशु सिंहल, हैप्पी बंसल, हर्षित कुमार अग्रवाल, मोहम्मद फैजल, संजय सिंह, विनित कुमार अग्रवाल व बादल सिद्दू ने नामांकन किया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को अध्यक्ष पद पर एक व कनिष्ठ सदस्य पद के लिए भी एक नामांकन हुआ था। जिसके चलते बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के 21 पद के लिए कुल 35 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सहसचिव प्रकाशन पद के लिए एक ही प्रत्याशी मुजीबुर्रहमान ने नामांकन किया है। वहीं, वरिष्ठ सदस्य के छह पद पर भी छह प्रत्याशियों द्वारा ही नामांकन किया गया है। इन नामांकन पत्रों की जांच में सब कुछ सही पाया जाता है तो यह प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो जाऐंगे। इसकी घोषणा उनके द्वारा सभी चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed