फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two nakalchi caught

Hapur News: एलएलबी की परीक्षा में दो छात्र नकल करते पकड़े

Sat, 25 Jan 2025 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 25 Jan 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
two nakalchi caught
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में शनिवार को आंतरिक उड़ऩ दस्ते ने एलएलबी के दो छात्रों को नकल करते पकड़ा। दो पालियों में 747 छात्रों ने परीक्षा दी, 122 छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


स्नातक, परास्नातक की परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए जिले में 14 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एसएसवी पीजी कॉलेज सबसे बड़ा केंद्र है, जिस पर सुबह की पाली में एनईपी के 94 छात्रों में 88 उपस्थित रहे, छह ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में 152 छात्रों में 141 उपस्थित रहे, 11 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


कॉलेज के मुख्य नियंता डॉ.सुदर्शन त्यागी ने नेतृत्व में आंतरिक उड़न दस्ते ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एलएलबी की परीक्षा में दो छात्र नकल करते पकड़े गए। शाम की पाली में नॉन एनईपी पीजी कोर्स की परीक्षा में 623 छात्रों के सापेक्ष 518 उपस्थित रहे, 105 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र ने बताया कि एलएलबी की परीक्षा में दो छात्रों को नकल करते पकड़ा है, इसकी सूचना विश्वविद्यालय को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed