फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two members of an interstate vehicle-lifting gang arrested after an encounter; one sustained a gunshot wound to the leg.

Hapur News: मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Two members of an interstate vehicle-lifting gang arrested after an encounter; one sustained a gunshot wound to the leg.
बाबूगढ़। थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी प्रदेश के अलावा दिल्ली और उत्तराखंड में चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चार चोरी की बाइक, दो तमंचे, कारतूस व चोरी की गई 46 सौ रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ गांव बनखंडा नहर पटरी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार होने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें घेर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी देवेश उर्फ कुक्की जबकि उसके साथी की पहचान गांव शकरपुर निवासी शगुन के रूप में हुई।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार बाइक बरामद हुई हैं। जो हापुड़, बुलंदशहर, दिल्ली और उत्तराखंड से चोरी की गई थीं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ लूट और चोरी के हापुड़, अमरोहा, बुलंदशहर, दिल्ली और हरिद्वार के विभिन्न थानों में दस- दस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed