{"_id":"588caf984f1c1b5c02cf787b","slug":"two-lakh-robbery-of-the-family-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को बंधक बनाकर दो लाख की डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार को बंधक बनाकर दो लाख की डकैती
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 28 Jan 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
दो लाख की डकैती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौदा सिहानी गांव में छत के रास्ते घर में घुसे करीब एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने शुक्रवार रात परिवार को बंधक बनाकर दो लाख से अधिक के जेवरात और कैश की डकैती डाली।
विज्ञापन
इससे पहले बदमाश एक और घर में घुसे लेकिन घर की माली हालत देखकर वह खुद ही लौट गए। मौके पर पहुंची हाफिजपुर पुलिस ने कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
शुक्रवार रात बड़ौदा सिहानी गांव निवासी अब्दुल सलाम परिवार के साथ अपने घर में सो रहे थे। देर रात पड़ोस के मकान से लगभग एक दर्जन से अधिक बदमाश छत के रास्ते उनके घर में घुस गए और हथियारों के बल पर अब्दुल सलाम को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने उनसे मकान के अन्य कमरे खुलवाए और महिलाओं के साथ लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने उनकी पुत्रवधू नसीम व नसीम के बेटों की बहू शबाना व नेहा से लूटपाट की। बदमाश उनसे सोने की चेन, कुंडल व अन्य आभूषण लूट ले गए।
नसीम की बेटी की शादी भी कुछ दिन बाद होनी है। शादी के लिए रखे जेवरात भी बदमाश लूट ले गए। बदमाशों ने घर में लगभग एक घंटे तक लूटपाट की। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़ित के मुताबिक बदमाश 15 हजार रुपये कैश और लगभग दो लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण लूट ले गए। अब्दुल सलाम के घर में वारदात से पहले बदमाश गांव में ही हरि सिंह के घर में घुसे थे लेकिन उनकी माली हालत देखकर बदमाश खुद लौट गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाकों में कांबिग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना के मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। थानाध्यक्ष एनके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।