{"_id":"64eb8b1f3497def5dd0f7106","slug":"two-lakh-devotees-raised-kanwad-hapur-news-c-306-1-gha1001-1079-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो लाख भक्तों ने उठाई कांवड़, हाईवे पर रही कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो लाख भक्तों ने उठाई कांवड़, हाईवे पर रही कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन
ब्रजघाट में गंगा तट पर उमड़ा कांवडियों का सैलाब।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। सावन के अंतिम सोमवार को (आज) अपने क्षेत्रों के शिवालयों में भगवान आशुतोष का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए गंगानगरी ब्रजघाट से रविवार को करीब दो लाख शिवभक्तों ने विधिवत पूजा अर्चना कर कांवड़ उठाई।
शुक्रवार रात और शनिवार को शिवभक्तों की भीड़ उमड़ने और रूट डायवर्जन में लापरवाही के चलते हाईवे पर स्याना चौराहे से ब्रजघाट तक जाम की स्थिति बन गई थी, जिससे सबक लेते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने सीओ समेत अधीनस्थों को रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया। वहीं, हाईवे की दोनों साइडों पर आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया। जिसके चलते रविवार को शिवभक्तों को कोई परेशानी नहीं हुई।
क्षेत्र के शिवालयों में भी उमड़ेगी भीड़
अंतिम सोमवार को नगर के प्राचीन नक्का कुआं मंदिर, भद्रकाली-कामेश्वर शिव मंदिर, पंचायती मंदिर, अमृत परिसर मंदिर, कल्याणपुर के कल्याणेश्वर शिव मंदिर, दत्तियाना के भूतेश्वर शिव लाल मंदिर समेत ग्रामीण अंचलों के मंदिरों में भी शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। जिसे लेकर मंदिर समितियां तैयारी में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
छह शिवभक्तों को डूबने से बचाया
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान मुरादाबाद निवासी रवि, रामपुर के स्वार निवासी प्रीतम, कालीबाड़ी निवासी रजनी, विजयनगर गाजियाबाद निवासी सोनू, अशोक नगर दिल्ली निवासी पायल मंडल, दिल्ली निवासी राजू गंगा की तेज धारा में बहने लगे। तट पर मौजूद राजमल केवट, दीपचंद केवट, आनंद, शिवदत्त, विनोद केवट ने सभी को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया।