फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two-hour power supply cut.

पानी का कर लें इंतजाम, दो घंटा गुल रहेगी पावर सप्लाई

Sat, 24 Dec 2016 08:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 24 Dec 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
two-hour power supply cut.
बिजली - फोटो : amar ujala

प्रीत विहार बिजलीघर के दिल्ली रोड फीडर से जुड़े उपभोक्ता रविवार को सुबह में ही पानी की व्यवस्था कर लें। दोपहर में इस क्षेत्र की पावर सप्लाई बंद रखी जाएगी। एचपीडीए द्वारा अंडर ग्राउंड केबिल डालने की वजह से यह समस्या रहेगी।

विज्ञापन


प्रीत विहार बिजलीघर के दिल्ली रोड फीडर से रामलीला मैदान, चमरी, सरस्वती इंक्लेव समेत दर्जनों मोहल्लों को आपूर्ति दी जाती है। रविवार को एचपीडीए द्वारा इस बिजलीघर से आ रहे अंडर ग्राउंड केबिल को बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके चलते यह फीडर दोपहर में दो घंटे तक बंद रहेगा। जेई संजय शर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे से केबिल बदलने का कार्य शुरू होगा। संभवत दो बजे तक फीडर को चालू करा दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसलिए वह पानी आदि की व्यवस्था कर के रखें। वहीं उन्होंने ग्रामीण अंचल के लोगों से ओटीएस योजना के तहत बकाया बिल जमा कर, योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed