फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two hospital seal

Hapur News: अग्निशमन विभाग की एनओसी के बिना चल रहे दो अस्पताल सील

Fri, 31 May 2024 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 31 May 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
two hospital seal
हापुड़। आग और बॉयोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के मानक के बिना मेरठ रोड पर चल रहे दो अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया है। साथ ही 20 अस्पतालों को नोटिस जारी कर मानक पूरे करने के निर्देश दिए हैं। अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जांच का अभियान भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ.प्रवीण शर्मा ने बताया कि मेरठ रोड पर ब्लूम हॉस्पिटल और प्रिया हॉस्पिटल ने नवीनीकरण के लिए पंजीकरण किया था। उस समय फायर की एनओसी, बॉयो मेडिकल वेस्टेज के निस्तारण की स्थिति को स्पष्ट करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन


लेकिन समय मिलने के बावजूद दोनों अस्पतालों ने कोई मानक पूरा नहीं किया। अस्पताल में अकुशल स्टाफ से ही चिकित्सा सुविधा दिलाई जा रही थी। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों ही अस्पतालों को सील कर दिया। इन अस्पतालों में चार मरीज भर्ती थे, जिन्हें दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, फायर की एनओसी न होने के मामले में विभाग की ओर से 20 अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें कई नामचीन भी हैं, जो बच्चा नर्सरी तक चला रहे हैं और आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं।



अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर चलेगा अभियान

जिले में लिंग परीक्षण का गोरखधंधा होता है, कई बार इस खेल का पर्दाफाश हुआ है। लेकिन कभी मशीन नहीं मिलती तो कभी लिंग परीक्षण करने वाले चकमा देकर फरार हो जाते हैं। अब हर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लगे ट्रेकर और रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा।



बॉयो मेडिकल वेस्टेज के निस्तारण पर जोर-

अस्पतालों से निकलने वाले बॉयो मेडिकल वेस्ट को इधर-उधर फैंक दिया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद ही गंभीर है। अस्पतालों को इस मामले में नोटिस भी जारी किया गया है। सरकारी अस्पतालों के अधीक्षकों को भी निर्देशित कर दिया है, साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि इसमें लापरवाही पर कार्रवाई होगी।



सिर्फ 19 अस्पतालों के पास है एनओसी

जिले में 247 अस्पताल, क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथोलॉजी लैब हैं, जो स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत हैं। मुख्य अग्निमशन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि अभी तक 19 अस्पतालों ने ही फायर की एनओसी ली है। स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर नवीनीकरण के दौरान इसकी अनिवार्यता के बारे में कहा गया है ताकि हादसों से बचा जा सके।



कोट -अस्पतालों को सभी मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं, इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेरठ रोड पर ब्लूम और प्रिया हॉस्पिटल को मानक पूरे नहीं करने पर सील कर दिया गया है। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed