फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two girls kidnapped

Hapur News: एक गांव की दो किशोरियों का अपहरण का आरोप

Thu, 14 Dec 2023 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 14 Dec 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
two girls kidnapped
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव दो युवकों पर गांव की ही दो किशोरियों के अपहरण का आरोप लगा है, पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव अल्लाबख्शपुर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि गांव के दो युवक उनकी बेटियों का काफी दिन से पीछा कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही इसका विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी देकर शांत कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने कहा कि यदि इस संबंध में शिकायत की तो दोनों बेटियों को अगवा कर बेच देंगे। 13 दिसंबर की दोपहर में दोनों किशोरी गांव में ही कुछ सामान खरीदने के लिए गईं थीं। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों किशोरियों को बहका फुसलाकर कर अगवा कर लिया। जब वह इस संबंध में आरोपियों के घर गए तो उन्होंने जानकारी देने से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में तहरीर के आधार पर विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, जल्द ही दोनों किशोरी बरामद कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed