फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two degree temperature less

Hapur News: गलन बढ़ने से ठिठुरे लोग, दो डिग्री गिरा पारा

Wed, 14 Jan 2026 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 14 Jan 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
two degree temperature less
हापुड़। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से गलन बढ़ गई है। इससे लोग दिनभर ठिठुरते रहे। सुबह कोहरा छाने से दृश्यता कम रही। इससे वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। ठंडी हवा के चलते अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़क कर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से मौसम में बदलाव के साथ ही आकाश में बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। दृश्यता कम होने पर सड़कों पर वाहन रेंगकर चले। सुबह 11 बजे कोहरा छंटने के बाद धूप खिल उठी, आठ किलोमीटर घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रखी। शाम ढलते ही गलन का असर बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि बर्फीली हवा के चलते बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़क कर 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा। बर्फीली हवा और गलन के चलते ठंड का असर बढ़ रहा है। शुक्रवार से मौसम में बदलाव के साथ आकाश में बादल छाने की संभावना है। हालांकि इस दौरान तापमान में एक दो डिग्री की बढ़त देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed