फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two degree temperature down

Hapur News: बारिश के बाद दो डिग्री गिरा तापमान

Mon, 09 Dec 2024 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 09 Dec 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
two degree temperature down
हापुड़। मौसम ने अचानक रुख बदला और रविवार देर शाम हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। हालांकि सोमवार को दिन साफ रहा और दिनभर धूप भी खिली रही। लेकिन अधिकतम तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बारिश के कारण प्रदूषण का स्तर भी कम हो गया। सोमवार को एक्यूआई 58 दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन

इस बार दिसंबर शुरू होने पर भी अधिक ठंड का एहसास नहीं हो रहा था। दिन में मौसम गर्म रहता था, वहीं रात को तापमान गिर जाता था। लेकिन रविवार देर शाम मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरू हो गई। जिससे मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार के मुकाबले दो डिग्री कम रहा। रात का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को तापमान में गिरावट के साथ हवाओं की रफ्तार भी बढ़ेगी। बूंदाबांदी के बाद जिले की हवा भी सुधर गई है। सोमवार को एक्यूआई 58 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि इस सप्ताह फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा। मंगलवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed