फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two days from the reservation counter is stalled.

दो दिन से ठप है रिजर्वेशन काउंटर

Wed, 29 Jun 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 29 Jun 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
Two days from the reservation counter is stalled.
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही परेशान - फोटो : अमर उजाला

शहर के मॉडल स्टेशन का रिजर्वेशन काउंटर दो दिन से ठप पड़ा है, क्योंकि यहां लगा सिस्टम खराब हो गया है। इसलिए रिजर्वेशन काउंटर पर भीड़ घंटों इंतजार करने के बाद वापस लौट रही है।

विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के अति व्यस्तम रेलमार्गों में शुमार हापुड़ स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा प्राप्त है। रिजर्वेशन काउंटर से प्रतिदिन 150 से 200 लोग दूर-दराज की यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन कराते हैं।
विज्ञापन


दो दिनों से मॉडल स्टेशन का रिजर्वेशन काउंटर पर सिस्टम खराब पड़ा है। नतीजतन यहां रिजर्वेशन कराने आने वाले यात्रियों को घंटों भीड़ में लगकर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। बुधवार शाम सिस्टम खराब होने पर लाइन में लगे यात्रियों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद सिस्टम पर बैठे रेलवे कर्मचारी ने इस समस्या से रेलवे अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी नरेंद्र सिंह मान का कहना है कि उन्हें इलाहाबाद के लिए ट्रेन में आरक्षण कराना है।


लेकिन यहां सिस्टम ही खराब है। ऐसे में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में यात्रियों को शहर में खुले आरक्षण केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। वहीं, स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही सिस्टम को सुचारू कराकर यात्रियों की दिक्कतों को दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed