फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two cousins drowned in the river, one death

गंगा में डूबे दो चचेरे भाई, एक की मौत

Sat, 27 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़ Updated Sat, 27 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two cousins drowned in the river, one death
नदी - फोटो : ब्यूरो

राजस्थान में जहारवीर बाबा की जात लगाकर लौटने के दौरान ब्रजघाट में डुबकी लगा रहे संभल के दो चचेरे भाई गंगा में डूब गए। इनमें से एक का शव बरामद हो गया है। दूसरे युवक की तलाश जारी है।

विज्ञापन


जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र का एक जत्था बस से राजस्थान में जहारवीर बाबा की समाधि पर जात लगाने गया था। वहां से लौटते समय शनिवार दोपहर भक्त ब्रजघाट तीर्थनगरी में रुक गए। कई सदस्य तीर्थनगरी के मंदिरों में अपने ईष्ट देवों के दर्शन करने चले गए।
विज्ञापन


जबकि लक्ष्मी नारायण का 21 वर्षीय बेटा हिमांशु उर्फ गोलू अपने 18 वर्षीय चचेरे भाई शिवम पुत्र नंदकिशोर के साथ मुख्य स्नानघाट के पास गंगा में डुबकी लगाने चला गया। वहां तेज बहाव के साथ दोनों भाई डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का शोर सुनकर मल्लाहों ने नदी में छलांग लगा दी। काफी देर तक मशक्कत के बाद मल्लाह मुकेश, जितेंद्र, रामेश्वर और गणेश ने हिमांशु उर्फ गोलू का शव बरामद कर लिया। देर शाम तक शिवम की तलाश जारी थी। चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने कहा कि शिवम की खोजबीन कराई जा रही है। जल्द ही उसे तलाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed