{"_id":"60f3d4ceff573d67895d0b63","slug":"two-brothers-died-in-a-road-accident-on-highway-09-in-babugarh-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, घर लौट रहे दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, घर लौट रहे दो सगे भाइयों की मौत
Sun, 18 Jul 2021 12:44 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:44 PM IST
सार
दोनों भाई शनिवार शाम किसी काम से गढ़मुक्तेश्वर गए थे। देर रात बाइक से दोनों वापस हापुड़ लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद घंटों दोनों सड़क किनारे पड़े रहे, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं उठाया।
विज्ञापन
मृतक भाइयों की तस्वीर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे 09 पर उपेड़ा कट के पास देर रात सड़क हादसे में हापुड़ निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई। स्टेशन रोड आवास विकास निवासी नितिन व विपिन शनिवार शाम किसी काम से गढ़मुक्तेश्वर गए थे। देर रात बाइक से दोनों वापस हापुड़ लौट रहे थे।
इसी दौरान हाईवे 09 पर उपेड़ा कट के पास किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद घंटों दोनों सड़क किनारे पड़े रहे, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं उठाया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
दोनों भाई हापुड़ स्थित एक कार शोरूम में नौकरी करते थे। नितिन की दो साल पहले ही शादी हुई थी। जबकि विपिन अविवाहित था। दोनों भाइयों की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।