फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two brother died in accident

Hapur News: कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो भाइयों की मौत

Sat, 22 Jul 2023 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 22 Jul 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
two brother died in accident
धौलाना। बुलंदशहर-गुलावठी मार्ग पर मिठेपुर के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार दो मजदूर भाइयों की मौत हो गई। मामले में पिता की तहरीर पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ थाना कपूरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मथुरा जिले की गोवर्धन तहसील क्षेत्र के गांव मुदसेरस गांव निवासी लेखराज ने बताया कि उनका बेटा प्रिंस (20) व भतीजा गोविंद राम (24) धौलाना निवासी धर्मेंद्र प्रजापति के यहां मजदूरी करते थे। 20 जुलाई को धर्मेंद्र के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर मिठेपुर से सिरोधन आ रहे थे। इसी दौरान तेजी से आ रहे कैंटर ने ट्रैक्ट- ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव साथ ले गए थे। इस दौरान ट्रेक्टर-ट्रॉली भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि पिता लेखराज की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed