{"_id":"65eb40c9454ba7b74a0521b9","slug":"two-brother-died-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-108449-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो भाइयों की मौत
Fri, 08 Mar 2024 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़(हापुड़)। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव सिमरौली स्थित हाईवे-9 फ्लाईओवर के पास शुक्रवार तड़के गलत दिशा में आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो सगे भाई विकास श्रीवास्तव (24) व विशाल श्रीवास्तव (22) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई गुुरुग्राम से बाइक पर सवार होकर उत्तराखंड के जागेश्वर धाम के दर्शन करने जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर मृतकों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।
हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर 14 राजीवनगर ईस्ट निवासी राधेश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात करीब एक बजे उसके पुत्र विकास व विशाल बाइक से दर्शन की बात कहकर निकले थे। शुक्रवार की तड़के करीब चार बजे जैसे ही दोनों हाईवे-9 पर गांव सिमरौली फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो गलत दिशा से तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसमें उसके दोनों पुत्रों की मौत हो गई और बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसने कार चालक नरेश बिष्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मृतकों के पिता की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
दोनों पुत्रों की मौत से उजड़ गया हंसता खेलता परिवार
राधेश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि उसके दो ही पुत्र थे और दोनों अविवाहित थे। विकास व विशाल घर में आपस में हंसते व खेलते रहते थे। दोनों के अलावा परिवार में और कोई पुत्र या पुत्री नहीं था। अब दोनों के चले जानेे से उसके परिवार की दुनिया ही उजड़ गई है। वह और उसकी पत्नी आशा श्रीवास्तव अब किस के सहारे इस दुनिया में अपना जीवन व्यतीत करेंगे। दो जवान पुत्रों की मौत से पिता बुरी तरह टूट गए और बदहवास थे। परिजनों ने बताया कि विकास गुरुग्राम स्थित एमएनसी कंपनी में प्रबंधक और विशाल एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।
दो महीने पहले ही खरीदी थी बाइक
जिस समय दुर्घटना हुई उस समय दोनों भाइयों की बाइक के पीछे दूसरी बाइक पर उनके दो दोस्त भी चल रहे थे। दोस्तों ने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार दोस्तों ने बताया कि दोनों भाइयों ने दो महीने पहले ही बुलेट बाइक खरीदी थी और तभी निर्णय लिया था कि जल्द ही इससे जागेश्वर धाम घूमने चलेंगे। महाशिवरात्रि का मौका होने पर उन्होंने वहां जाने का निर्णय किया था।
ड्राइवर बोला, कांवड़ के कारण वन-वे था हाईवे-
हादसे का जिम्मेदार बुलेरो चालक ने पुलिस को बताया कि कांवड़ यात्रा के कारण कुछ स्थानों पर हाईवे वन-वे किया हुआ था। जिसके कारण ही वह गलत दिशा में आ रहा था। हालांकि पुलिस का दावा है कि इस समय उसकी गति काफी तेज थी, जिसके कारण हादसा हुआ।
तीन महीने पहले भी गई थी तीन युवकों की जान
हाईवे पर ब्लैक स्पॉट या अवैध कटों को बंद करने के लिए डीएम भले ही नाराजगी व्यक्त करती रही हों, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। सात दिसंबर को भी कुचेसर रोड चौपला के पास गलत दिशा में आ रही एक दूध की पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिसमें बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई थी।