फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two boy injured in accident

Hapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Tue, 20 Jan 2026 11:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 20 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
two boy injured in accident
गढ़मुक्तेश्वर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर मंगलवार की देर शाम स्याना चौराहा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक ओवरब्रिज की मुंडेर से होते हुए हाईवे की सर्विस रोड पर जा गिरी। घटना में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जनपद बिजनौर के चांदपुर निवासी नवाब और एजाज बाइक से अमरोहा की ओर से होते हुए हापुड़ जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक स्याना चौपला ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक के सर्विस रोड पर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ठेली-पटरी वाले, दुकानदार और राहगीर एकत्र हो गए। राहगीरों और वाहन चालकों ने तत्काल घायलों की मदद की और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। दोनों युवकों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना के बाद सीओ स्तुति सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गई। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के अस्पताल भेजा गया है। जिनके परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। आसपास के क्षेत्र और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से वाहन की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed