फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two boy died in accident

Hapur News: डिवाइडर पार कर रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत

Tue, 08 Jul 2025 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 08 Jul 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
two boy died in accident
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे 9 पर कुचेसर रोड चौपला के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए रेलिंग से टकरा गई। इसमें कार सवार दो युवकाें की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली के जाफराबाद निवासी शुएब (27) उसका दोस्त कृष्णा नगर निवासी फैज (20), सुहैल उर्फ साहिल, अली व कृष्णानगर निवासी हर्षित अग्रवाल कुछ दिन पहले नैनीताल घूमने के लिए गए थे। मंगलवार की देर शाम सभी दोस्त अपनी कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। कार को फैज चला रहा था। जैसे ही कार हाईवे 9 पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर राेड चौपला के पास पहुंची तो अचानक कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर पार करती हुई दूसरी दिशा में जाकर सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गई। इसमें फैज और शुएब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने घायलाें को अस्पताल भिजवाया। जहां हर्षित की हालत को गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। हालांकि अन्य दो घायलों की हालत ठीक है।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे का कारण तेज रफ्तार हो सकता है। हालांकि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके से क्षतिग्रस्त कार को हटाकर यातायात को सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed