{"_id":"654a6a83ed84799c4b011256","slug":"two-bike-bumped-one-died-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4693-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
Tue, 07 Nov 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 07 Nov 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़।थाना हापुड़ देहात अन्तर्गत ततारपुर बाईपास पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम छज्जूपुरा थाना धनौरा, जनपद अमरोहा निवासी निरजन सिंह ने बताया कि उसका पुत्र शुभम (27) दो नवंबर को अपने गांव से दिल्ली डयूटी के लिए अपनी बाइक से जा रहा था। जब वह ततारपुर बाईपास पहुंचा तो एक बाइक सवार ने उनके पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनका पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान तीन नवंबर उसकी मौत हो गई।