फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two advocate fight for chamber

Hapur News: चैंबर के लिए हुआ विवाद, पांच के खिलाफ दी तहरीर

Fri, 19 Apr 2024 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 19 Apr 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
two advocate fight for chamber
धौलाना। तहसील परिसर में चैंबर के बंटवारे को लेकर चले आ रहे विवाद में दो अधिवक्ताओं में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहसील परिसर स्थित चैंबर नंबर 30 पर रनदीप राघव व गजेंद्र तोमर पिछले कई साल से विधिक कार्य करते आ रहे हैं। चैंबर के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार कहासुनी हुई और मामला बार एसोसिएशन के पास पहुंचा। अधिवक्ता गजेंद्र तोमर का कहना है कि उसे और अधिवक्ता रनदीप राघव दोनों को संयुक्त रूप से चैंबर का आवंटन हुआ। चैंबर में दीवार लगाने को लेकर आपसी वैचारिक मतभेद हो गए। जानकारी के बाद शुक्रवार दोपहर बाद दोनों अधिवक्ताओं में पहले कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। अधिवक्ता रनदीप राघव ने इस संबंध में गजेंद्र तोमर समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दो अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed