फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two accused arrested for attempting cow slaughter, one live cow recovered

Hapur News: गोकशी का प्रयास कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, एक जिंदा गोवंश बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for attempting cow slaughter, one live cow recovered
धौलाना पुलिस ने पकड़े आरोपी। संवाद
फोटो-38
विज्ञापन

-गोकशों से के कब्जे से कटान करने के उपकरण व अवैध असलाह बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

धौलाना। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोकशी की घटना को अंजाम देने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक जिंदा गोवंश, कटान करने के उपकरण व अवैध असलाह बरामद किया है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी अवनीश शर्मा और उनकी टीम बुधवार की रात गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने पुलिस टीम को सूचना दी कि कुछ आरोपी मसूरी नहर किनारे कच्ची पटरी के पास गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरेापियों को गिरफ्तार करने के लिए उनकी घेराबंदी की। पुलिस टीम को देख गोकश भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस टीम ने गोकशों के कब्जे से एक जिंदा गोवंश, कटान करने के उपकरण व अवैध असलाह बरामद किया। गिरफ्तार गोकशों की पहचान खालिद निवासी गांव शेखपुर खिचरा जिला हापुड़ व अकरम निवासी मोहल्ला कुरैशियान डासना जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस टीम दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed