{"_id":"577fdf3e4f1c1bd2707fae02","slug":"turned-rail-blockade-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"टला रेल कर्मियों का चक्काजाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टला रेल कर्मियों का चक्काजाम
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Fri, 08 Jul 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से नाखुश रेल कर्मचारियों का 11 जुलाई को प्रस्तावित चक्का जाम स्थगित हो गया है। रेलवे यूनियनों के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री, रेल मंत्री और वित्त मंत्री से मुलाकात कर उनको चक्काजाम वापस लेने का भरोसा दिला दिया है। यूनियन नेताओं को गृहमंत्री ने आश्वासन दिया है कि हाई पावर कमेटी चार महीनों में सभी समस्याओं का समाधान निकाल लेगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने पिछले दिनों सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया था। रेल कर्मचारी इससे नाखुश थे। रेल कर्मचारियों ने विरोध में मशाल जुलूस और शव यात्रा निकालकर 11 जुलाई से रेल का चक्का जाम का एलान किया था। कर्मचारियों के एलान से रेल अफसरों में खलबली मच गई थी।
विज्ञापन
नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन के शाखा सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि एनएफआईआर, एआईआरएफ, एआईडीएफएफ, आईएनडीडब्लूएफ, एनएफपीई, एफएनपीओ आदि यूनियनों के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री सुरेश प्रभु और वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की है।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने पदाधिकारियों को आश्वासन दिया था कि इस मामले में वह हाई पावर कमेटी बैठा रहे हैं। वह चार महीने में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। ऐसे में कम से कम चार माह तक कोई आंदोलन न किया जाए। गृहमंत्री के आश्वासन पर रेल कर्मचारियों ने चक्का जाम स्थगित कर दिया है।