फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   try to kill women

Hapur News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के प्रयास का आरोप

Wed, 07 May 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 07 May 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
try to kill women
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र मोहल्ला न्यू कविनगर निवासी प्रीति रानी ने दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का प्रयास का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रीति रानी ने बताया कि 11 मई 2018 को उनकी शादी अमित कुमार निवासी गांव हकीमपुर शंकरगंज जिला बिजनौर के साथ हुई थी। पिता ने उनकी शादी में लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी में दिए गए दान दहेज से पति अमित कुमार, सास बीना देवी, देवर योगेश कुमार, ममिया ससुर दिनेश कुमार व ननद सोनी नाखुश थे। शादी के कुछ दिनों बाद से ही आरोपी दहेज में कार व दस लाख रुपये की अतिरिक्त की मांगकर उनका उत्पीड़न करने लगे थे। 29 फरवरी 2020 को आरोपियों ने दहेज के लिए उन्हें जमकर पीटा था और घर से निकाल दिया था। मायके पहुंचकर उन्होंने अपने परिजनों को सब बातें बताई थी। उनके पिता गणमान्य लोगों के साथ ससुराल पक्ष के लोगों को समझाकर वापस आ गए थे। पांच अक्तूबर 2020 को आरोपी मायके पहुंचे थे और उनके पिता से उन्हें ससुराल ले जाने की बात कही थी। उनके पिता ने उन्हें आरोपियों के साथ खुशी से ससुराल भेज दिया था। 31 जनवरी 2021 को उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। 17 जुलाई 2022 को आरोपियों ने दहेज के लिए उन्हें फिर से पीटा था। इतना ही नहीं आरोपी पति, सास व देवर ने जान से मारने की नियत से दुप्पटे से गला दबाकर उनकी हत्या का प्रयास किया था। इसके बाद आरोपी उन्हें हापुड़ उनकी बहन के घर के बाहर छोड़कर चले गए थे। 29 मार्च 2025 को अमित ने तलाक देने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed