{"_id":"68728d15cd6aa54917096b20","slug":"try-to-kill-lady-hapur-news-c-306-1-gha1001-116087-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चोरी का विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चोरी का विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास
Sat, 12 Jul 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 12 Jul 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव दौताई निवासी महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया, इस दौरान उसका पैर झुलस गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव निवासी रुखसाना ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि शुक्रवार को वह पड़ोस में स्थित मस्जिद से पानी लेने के लिए गई थी। तभी पास में रहने वाला व्यक्ति उसके घर में घुस गया और सोने के कुंडल एवं तीन हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गया। घर पहुंचने पर जब उसे इस बारे में पता चला, तो वह आरोपी के घर पर शिकायत लेकर पहुंची। महिला का कहना है कि शिकायत करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने अभद्रता करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके कपड़ों में आग लगा दी। जिससे उसका पैर झुलस गया। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।