{"_id":"68139ba3e559bc2c3f0c22fb","slug":"try-to-kill-lady-hapur-news-c-306-1-gha1001-114410-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप
Thu, 01 May 2025 09:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 01 May 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव न्याजपुर खेय्या में अंजली की मौत के मामले मेें परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना हाफिजपुर के गांव साबितपुर निवासी तेजवीर सिंह ने तहरीर दी है। जिन्होंने बताया कि उसने अपनी बेटी अंजली की शादी सिंभावली क्षेत्र के गांव न्याजपुर खैय्या निवासी मुकेश के साथ की थी। शादी में दिए गए उपहार से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए। जो आए दिन वह उनकी बेटी को अतिरिक्त दान दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। इस बारे में बेटी ने कई बार मायके में भी शिकायत की। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच वार्ता भी हुई, लेकिन आरोपी पक्ष का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। 29 अप्रैल की रात को उनकी बेटी ने ससुराल पक्ष द्वारा उत्पीडऩ किए जाने की सूचना दी। बताया कि 30 अप्रैल को सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई। सूचना पर वह बेटी की ससुराल पहुंच गए। पीडि़त ने बेटी के पति समेत चार अन्य लोगों पर दहेज की मांग पूरी होने पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।