{"_id":"68c05c771b92ce8933088122","slug":"truck-stuck-in-a-pit-on-meerut-road-traffic-jam-hapur-news-c-306-1-gha1001-117275-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मेरठ रोड पर गड्ढे में फंसा ट्रक, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मेरठ रोड पर गड्ढे में फंसा ट्रक, लगा जाम
विज्ञापन
गढ़-मेरठ मार्ग में गड्ढे में फंसे ट्रक को निकालते पुलिसकर्मीं। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मेरठ मार्ग सड़क में हुए गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए नासूर बन गए है। सोमवार रात को भी एक ट्रक गड्ढे में गिरकर फंस गया। इससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से हटाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
मेरठ मार्ग पर पिछले कई माह से सड़कों में गहरे गड्ढे हुए पड़े हैं। इन गड्ढे में भारी वाहनों के पहिए भी धंस रहे हैं। बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सोमवार की रात को भी मेरठ रोड पर रोडवेज बस अड्डे के निकट ट्रक गड्ढे में फंस गया। इससे वहां से गुजरने वाले वाहनों को काफी परेशानी हुई और वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पर पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को गड्ढे से बाहर निकलवाया। उसके बाद उसको आगे के लिए भेजा गया। सड़कों में हो रहे गड्ढों को लेकर पिछले दिनों ही भाकियू संगठन ने धरना दिया था। लेकिन, अभी तक सड़क की स्थिति जस की तस बनी पड़ी है। एसडीएम श्रीराम ने बताया कि सड़क में हो रहे गड्ढों को लेकर पत्राचार कर दिया गया है। शीघ्र ही सड़कों के गड्ढों को ठीक करा दिया जाएगा।