फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Truck Runs Over Elderly Cyclist

Hapur News: ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Truck Runs Over Elderly Cyclist
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के गुरुद्वारा चौपला पर मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग शमशाद (65 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चितौड़ा निवासी शमशाद मंगलवार को साइकिल से गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही वह गुरुद्वारा चौपला के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक के पहिएं के नीचे और उनके दोनों पैर कुचल गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बिना देर किए घायल को अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed