फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   truck driver beaten by car people

Hapur News: कार में साइड लगने पर ट्रक चालक को पीटा

Fri, 19 Apr 2024 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 19 Apr 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
truck driver beaten by car people
ब्रजघाट। दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित गांव अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा पर ट्रक और कार की साइड लगने पर कार सवार चार लोगों ने ट्रक चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। चालक को गंभीर दशा में टोल कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी हुकम सिंह ट्रक चलाता है। बृहस्पतिवार की रात को वह ट्रक लेकर जा रहा था। जैसे ही वह गांव अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचा, तो ओवरटेक करने का प्रयास कर रही एक कार से उसके ट्रक की साइड लग गई। इसी बात पर गुस्साए कार सवार चार लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने ट्रक से उतार कर पिटाई करना शुरू कर दिया। बचने का प्रयास करने पर आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान टोल पर मौजूद कर्मियों ने आरोपियों से उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ करते हुए मामले की जांच की जा रही है, जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed