फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   troubled by the mischieves student girl left study

Hapur News: मनचले से परेशान कक्षा 11 की छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
troubled by the mischieves student girl left study
पिलखुवा। मनचले से परेशान होकर कक्षा ग्यारह की छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। स्कूल आने जाने पर आरोपी छात्रा को परेशान कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता छात्रा की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निवासी छात्रा कक्षा ग्यारह की छात्रा है। उसके पड़ोस का एक युवक भी पहले छात्रा के स्कूल में पढ़ता था। लेकिन अब उसने पढ़ाई बंद कर दी। छात्रा का कहना है कि पड़ोसी युवक पिछले करीब डेढ़ साल से उसके साथ छेड़छाड़ करता आ रहा है। स्कूल जाते और आते समय रास्ते में अश्लील फब्तियां कसता है। पीड़िता के परिजनों द्वारा आरोपी के परिजनों से शिकायत की गई लेकिन आरोपी नहीं माना और छात्रा के साथ छेड़छाड़ करना बंद नहीं किया। जिसके चलते छात्रा पढ़ाई छोडने को मजबूर हो गई। की गई। आरोप है कि पांच अप्रैल की शाम को छात्रा अपने पिता के पास दुकान पर जा रही थी, रास्ते में आरोपी युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते उसका हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। छात्रा से पढ़ाई नहीं छोडने का आग्रह किया गया। इस बाबत उसके परिजनों से भी वार्ता की है। छात्रा को स्कूल आते-जाते समय पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विपिन शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed