{"_id":"57e542ed4f1c1b4f5aa8299c","slug":"tributes","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 23 Sep 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। सिंभावली में भारत विकास परिषद की ओर से शुक्रवार शाम जिलाध्यक्ष अनिल गोयल और व्यापारी नेता रामआसरे गोयल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
इसमें शामिल लोगों ने कहा कि आतंकवादी का कोई मजहब नहीं होता, उनका उद्देश्य केवल दहशतगर्दी फैलाना होता है। उन्होंने केंद्र सरकार से दहशतगर्दा के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है। इस मौके पर ईश्वर गोयल,
विज्ञापन
अरविंद साहनी, ताराचंद गोयल, प्रतीक गोयल, भगवत प्रसाद, उत्तम, सुनील गर्ग,आयुश गोयल, तनुष गोयल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
वहीं गढ़-शाहपुर रोड स्थित डीएम स्कूल में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें 1965 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। सेवानिवृत्त विंग कमांडर सुदर्शनपाल, सूबेदार डीआर शर्मा,
विज्ञापन
सूबेदार अब्दुल रऊब, नाब सूबेदार सुरेंद्र सिंह, चीफ पेटी ऑफिसर सुदेश पाल ने कहा कि हर देशवासी को सैनिकों की तरह राष्ट्रहित की भावना से ओतप्रोत होना होगा, तभी सीमा पार के आतंकवाद और पाकिस्तान के नापाक मंसूबों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना संभव होगा।
इस दौरान प्रबंधक राजेंद्र सिंह, प्रिंसिपल मंजू चौधरी, युधिष्ठिर यादव, कुलदीप सिंह, अजय शर्मा, ज्ञानेश्वर गौड़, पंकज शर्मा, अशोक चौधरी, मनमोहन सिंह, जनार्दन यादव, रामकुमार आचार्य समेत अधिकांश शिक्षक मौजूद रहे।