फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Travel is delightful.

अब दिल्ली का सफर हुआ सुहावना

Thu, 21 Apr 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 21 Apr 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
Travel is delightful.
नई बसों के चलते यात्रियों को होगी सुविधा - फोटो : demo pic

हापुड़ डिपो की बसों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों का सफर अब सुहावना हो गया है। हापुड़ डिपो ने दिल्ली रूट पर 10 बसें बढ़ा दी हैं। साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ाए हैं। इससे हापुड़ डिपो को अब प्रतिदिन दो लाख रुपये अधिक राजस्व मिल रहा है।

विज्ञापन


हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 110 बसों का संचालन होता है। अब से पूर्व दिल्ली रोड पर हापुड़ डिपो की 32 बसों का संचालन होता था। परिचालकों की कमी के कारण इस मार्ग पर बसों के फेरे भी कम लगते थे। ऐसे में यात्रियों को सफर में परेशानी होती थी।
विज्ञापन


पिछले दिनों मुख्यालय से हापुड़ डिपो को 49 परिचालक मिले है। अब इन परिचालकों की तैनाती कर दी गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए हापुड़-दिल्ली रूट पर बसों की संख्या 32 से बढ़ाकर 42 कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जहां पहले एक बस तीन चक्कर लगा रही थी, अब वह छह फेरे लगाएगी।  इससे दिल्ली के लिए बसें समय पर मिल रही हैं। ये बसें पिलखुवा, गाजियाबाद, कौशांबी और दिल्ली तक जाती है।


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पवार का कहना है कि बसों का संचालन बेहतर होने से डिपो की कमाई 14 लाख रुपये प्रतिदिन हो गई है, जो पहले 12 लाख रुपये प्रतिदिन थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed