फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   transfer shifting fraud

Hapur News: ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के मामले में शपथ पत्र से बदली जांच

Thu, 14 Dec 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 14 Dec 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
transfer shifting fraud
हापुड़। हाईवे किनारे सिखैड़ा के पास 25केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के मामले में उपभोक्ता का शपथ पत्र निगम अधिकारियों को मिला है। जिससे जांच का नजरिया ही बदल गया है, क्योंकि उपभोक्ता ने जेई पर शिफ्टिंग का आरोप लगाया है, जबकि पहले एसडीओ के खिलाफ जांच शुरू हुई थी।
विज्ञापन

उपभोक्ता ने अधिशासी अभियंता को दिए शपथ पत्र में बताया कि करीब चार महीने पहले तत्कालीन अवर अभियंता ने बिना उसकी स्वीकृति के ट्रांसफार्मर की शिफ्ट कर दिया था। नलकूप की लाइन भी शिफ्ट की गई थी। जबकि उसने शिफ्टिंग कराने से स्पष्ट मना किया था। बता दें कि इस मामले में पहले ऊर्जा निगम के एसडीओ पर आरोप लगे थे, जिस मामले में जांच भी शुरू हो गई थी। लेकिन शपथ पत्र के बाद जांच अब बदल गई है। उधर, अवर अभियंता का कहना है कि इस मामले की उसे कोई जानकारी ही नहीं है और न ही वह किसी ऐसे उपभोक्ता से कभी मिला है। अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, इसमें जो भी आरोपी होगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed