{"_id":"577bede34f1c1b9d2f7f9ab4","slug":"trainee-inspector-attempted-rape-by-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु दरोगा के भाई ने किया गैंग रेप का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु दरोगा के भाई ने किया गैंग रेप का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर चारा काटने गई गर्भवती के साथ प्रशिक्षु दरोगा के भाई ने अपने एक साथी के साथ गैंग रेप की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला परिजनों के साथ थाने में तहरीर देेने पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने बजाए उसे टरका दिया। इस पर मंगलवार को सीओ सिटी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सीओ सिटी ने देहात पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
गांव की महिला दो जुलाई की सुबह खेत पर चारा काटने गई थी। तभी गांव के ही एक प्रशिक्षु दरोगा का भाई अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और महिला को पास के मक्का के खेत में खींच कर ले जाने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया और गैंग रेप की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी गोली मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने घर पहुंचकर पति व परिवार के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। बाद में महिला पति के साथ थाने तहरीर देेने पहुंची, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए उसे टरका दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को सीओ सिटी विशाल यादव को शिकायतीपत्र देकर पीड़ित दंपति ने बताया कि वारदात के अगले दिन आरोपी का प्रशिक्षु दरोगा भाई घर आया और रिपोर्ट दर्ज कराने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी, जिससे पूरा परिवार भयभीत है। सीओ सिटी ने मामले की जांच का आदेश दिया हैं।
विज्ञापन
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में मवेशियों के लिए चारा लेने जा रही किशोरी के साथ पड़ोसी ने तमंचे के बल पर रेप की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसानों के पहुंचने पर आरोपी भाग गया। इस घटना से दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त हो गया है।
गांव की 15 वर्षीय किशोरी दोपहर करीब तीन बजे अपने खेतों से चारा लेने जा रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाकर खड़ा पड़ोसी उसे पकड़कर खेत में खींच ले गया और तमंचे के बल पर रेप करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के किसानों के पहुंचने पर वह भाग गया। किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। उधर, एसओ एनके शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया रास्ता निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश की बात सामने आई है।