फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Train operations will be affected on October 6, 8, and 9.

Hapur News: छह, आठ और नौ अक्तूबर को प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Train operations will be affected on October 6, 8, and 9.
हापुड़। साहिबाबाद यार्ड रेलवे फाटक के स्थान पर अंडरपास निर्माण कार्य के चलते छह, आठ और नौ अक्तूबर को पॉवर व ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान ट्रेनों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ेगा। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन दो घंटे 30 मिनट की देरी से किया जाएगा।
विज्ञापन

लिमिटेड हाइट सब-वे ( रेलवे अंडरपास) निर्माण कार्य के अंतर्गत आरसीसी गार्डरों की पुशिंग के लिए प्रोटेक्शन प्लेट डालने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए अलग अलग दिनों में तीन घंटे का पावर व ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। ऐसे में ट्रेनों का संचालन रास्ते में नियंत्रित कर किया जाएगा, जिससे ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं, सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली स्पेशल ट्रेन छह अक्तूबर को अपने निर्धारित समय से दो घंटे 30 मिनट की देरी से संचालित होगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि पॉवर व ट्रैफिक ब्लॉक के कारण अनेक ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। प्रयास रहेगा कि अन्य ट्रेनों का संचालन नियमित रूप से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed